*घटना का संक्षिप्त विवरण* :-आवेदक प्रियांशु गुप्ता पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी ग्राम गांधीनगर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक-14.10.2025 को आवेदक को अज्ञात नंबर से कॉल कर लोन दिलाने के नाम पर आवेदक के साथ तीन बार में 16675/- रुपयें की साइबर ठगी की गयी, इस घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 33110250141200 है। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली उतरौला द्वारा संबंधित बैंक टीम के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹ 16675/-रुपये की धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया था।
*रुपया वापसी का विवरण* :-साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली उतरौला द्वारा शिकायत पर प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई 16675/-की धनराशि को आरोपी के बैंक खाते में होल्ड करायी गई थी अग्रिम कार्यवाई करते हुए माननीय न्यायालय सीजेएम महोदय के आदेश के क्रम में सम्बन्धित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत सम्बन्धित बैंक द्वारा 16675/-रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई, धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
*साइबर पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक -श्री अवधेश राज सिंह
2. साइबर प्रभारी -उ0नि0 हीरालाल
3. आरक्षी -आशीष कुमार सागर
4. आरक्षी -पंकज यादव
5. आरक्षी -अनूप कुमार मौर्य












