HomeUncategorizedकम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) के माध्यम से बलरामपुर पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों,...

कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) के माध्यम से बलरामपुर पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया

 

 

 

 

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं आमजन से नियमित संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पुलिस-जन विश्वास को सुदृढ़ करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में आज दिनांक 08.08.2026 को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों से संपर्क स्थापित कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।

 

दिनांक 12.07.2026 से 08.08.2026 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्रों में दिव्यांगजनों को चिन्हित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की जा रही है। आवश्यकतानुसार संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर उन्हें शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही इस संबंध में की गई समस्त कार्यवाही का विधिवत अंकन दिव्यांग रजिस्टर में किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित हो सके।

 

साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आमजन को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी, बैंक खाते एवं एटीएम संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

 

इसके अतिरिक्त कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा बेसहारा व्यक्तियों एवं बच्चों की सहायता, विद्यालयों, वृद्धाश्रमों, अनाथालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण, स्वच्छता अभियान, मिशन शक्ति कार्यक्रमों में सहभागिता तथा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को सहयोग एवं सुरक्षा का संदेश दिया जा रहा है।

 

बलरामपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि कम्यूनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करें तथा अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों से पुलिस को अवगत कराकर सुरक्षित, जागरूक, सौहार्दपूर्ण एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments