श्रावस्ती।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र, श्रावस्ती में आयोजित बैठक के दौरान एक वैवाहिक/पारिवारिक विवाद का काउंसलिंग, संवाद एवं आपसी समझ के माध्यम से सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया।बैठक में प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र शिवशरण गौड़ महिला थाना प्रभारी पुष्पलता, संभ्रांत व्यक्ति एवं परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य रिजवान, महिला आरक्षी अर्चना रावत एवं महिला आरक्षी नीतू कुशवाहा की उपस्थिति में दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। दोनों पक्षों के मध्य आपसी संवाद एवं काउंसलिंग के माध्यम से सहमति बनाते हुए सुलह-समझौता कराया गया।
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की संवेदनशील पहल से दोनों पक्षों के मध्य उत्पन्न पारिवारिक मतभेदों का शांतिपूर्ण समाधान हुआ तथा दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपसी सामंजस्य बनाए रखने एवं पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने का आश्वासन दिया गया।
सुलह-समझौता विवरण
वादी – किताबुनिशा पुत्री ननकन निवासी ग्राम हेमपुर बड़रहवा, थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती
प्रतिवादी -शमसुद्दीन पुत्र गोबर निवासी दमदार मौजा वुपड़ा भगवानपुर थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती।












