महराजगंज के निचलौल स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया धाम में सावन के दूसरे सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भोर से ही दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था, जो दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर 2 से 3 किलोमीटर लंबी कतारें देखी गईं। सुबह से ही मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल थे। सभी ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर के हर प्रवेश द्वार, निकास गेट और प्रमुख मोड़ों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ को व्यवस्थित करने और आवागमन सुचारू बनाए रखने में जुटे रहे। मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनके माध्यम से पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई। सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मी सीसीटीवी फुटेज के जरिए भीड़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए थे, ताकि किसी भी अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रवेश और निकास की निर्धारित व्यवस्था की गई थी। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के कारण भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को नियंत्रित तरीके से दर्शन और जलाभिषेक कराया गया। सावन के दूसरे सोमवार को इटहिया शिवधाम में उमड़ी इस भीड़ ने एक बार फिर इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के इटहिया शिवधाम में 2-3 किमी लंबी कतार:सावन के दूसरे सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!







