महराजगंज के धानी बाजार स्थित काक्षेश्वर नाथ शिव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को भी आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह करीब 4 बजे से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, बेलपत्र, पुष्प सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुबह होते-होते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए धानी चौकी पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। चौकी इंचार्ज धानी अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभाली। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए श्रद्धालुओं को कतार में दर्शन और जलाभिषेक कराया गया। महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती रही। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस टीम ने मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के रास्तों पर भी नजर बनाए रखी। मंदिर के पुजारी पंडित शिवम मिश्र ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है। सावन में श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करने से भक्तों को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि दूसरे सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
काक्षेश्वर नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे से जलाभिषेक:सावन के दूसरे सोमवार को भी उमड़ी भक्तों की भीड़,हर हर महादेव के जयकारा से गूंजा परिसर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












