Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में भास्कर खबर का असर:खबर छपी तो दौड़े अधिकारी, दूसरे दिन...

महराजगंज में भास्कर खबर का असर:खबर छपी तो दौड़े अधिकारी, दूसरे दिन ही मनरेगा पार्क चमकाने में जुटा ब्लॉक प्रशासन


महराजगंज में लाखों रुपये की लागत से बने मनरेगा पार्क की बदहाल स्थिति को लेकर दैनिक भास्कर में शुक्रवार को प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के दूसरे ही दिन ब्लॉक प्रशासन हरकत में आया और मनरेगा पार्क में साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया। पार्क में लंबे समय से उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों और गंदगी के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। दैनिक भास्कर ने शुक्रवार को “उपजिलाधिकारी के आदेश को नहीं मानते ब्लॉक के अधिकारी” शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर में बताया गया था कि 30 जुलाई को धानी बाजार की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष बलराम अग्रहरी एवं महामंत्री अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने धानी ब्लॉक मुख्यालय पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी फरेंदा प्रेम शंकर पाण्डेय ने पैदल धानी बाजार का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने मनरेगा पार्क की बदहाल स्थिति भी देखी थी। पार्क में बड़ी-बड़ी झाड़ियां देखकर उन्होंने तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके करीब 10 दिन तक पार्क की सफाई नहीं कराई गई थी। इसको लेकर दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होते ही अधिकारियों में हलचल मची और रविवार से पार्क में साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया। झाड़ियों की कटाई और साफ-सफाई शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाता रहे तो जिम्मेदार विभाग भी अपनी जिम्मेदारी के प्रति गंभीर होंगे। लोगों ने पार्क की नियमित साफ-सफाई कराने के साथ ही यहां बेहतर व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है। एडीओ पंचायत संजय कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को पार्क की सफाई के लिए लगा दिया गया है उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पार्क को सुव्यवस्थित कर दिया जायेगा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments