Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच के ताजपुर में 9वीं मोहर्रम पर भव्य लंगर:कौमी एकता और गंगा-जमुनी...

बहराइच के ताजपुर में 9वीं मोहर्रम पर भव्य लंगर:कौमी एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश


बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत ताजपुर में 9वीं मोहर्रम के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और शहीदाने कर्बला की याद में एक भव्य लंगर का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रतिवर्ष कमेटी द्वारा किया जाता है। मोहर्रम का महीना सत्य, न्याय, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए ताजपुर की कमेटी ने इस आयोजन को सभी धर्मों, जातियों और वर्गों के लोगों के लिए खुला रखा। यह पहल कौमी एकता और सामाजिक सौहार्द का उदाहरण बनी। कमेटी द्वारा बाहर से आने वाले हजारों अकीदतमंदों, मेहमानों और राहगीरों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। लंगर में गाय की बिरयानी, खीर, शुद्ध पेयजल और शर्बत सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी और शर्बत की निरंतर सेवा सुनिश्चित की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments