HomeHealth & Fitness29 जून को मनाया जाएगा व्यापारी कल्याण दिवस, उत्कृष्ट व्यापारियों का होगा...

29 जून को मनाया जाएगा व्यापारी कल्याण दिवस, उत्कृष्ट व्यापारियों का होगा सम्मान

बिजनौर। महान दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर 29 जून को जनपद में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया जाएगा। राज्य कर विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित विदुर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में जिले के 10 उत्कृष्ट व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही भामाशाह के जीवन, उनके योगदान और व्यापारियों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर चर्चा होगी। राज्य कर विभाग ने सभी व्यापारी संगठनों और उद्यमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments