HomeGadgets8 की जगह 2 चरणों में क्यों होगी बंगाल में वोटिंग? चुनाव...

8 की जगह 2 चरणों में क्यों होगी बंगाल में वोटिंग? चुनाव आयोग ने वजह बता दी

भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार यानी 15 मार्च को पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। अबकी बार बंगाल विधानसभा चुनाव में आयोग ने एक बड़ा बदलाव किया है।

2021 में जहां पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 8 चरणों में मतदान हुआ था तो वहीं अबकी इसे घटाकर मात्र दो चरणों में समेट दिया गया है। बंगाल में पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल और दूसरे चरण की 29 अप्रैल को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने तारीखों का एलान करते हुए साफ किया कि बंगाल के साथ-साथ असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनावी नतीजे भी 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

बंगाल में चरणों की संख्या में इस भारी कटौती को प्रशासनिक और सुरक्षा प्रबंधन के लिहाज से एक बड़े सुधार के तौर पर देखा जा रहा है। आयोग का मानना है कि इससे न केवल चुनाव प्रक्रिया में तेजी आएगी, बल्कि सुरक्षा बलों के प्रबंधन में भी आसानी होगी।

यह भी पढ़ें: ‘कांशीराम को मिले भारत रत्न’, राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

चरणों को घटाने के पीछे क्या है आयोग का तर्क?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब मुख्य चुनाव आयुक्त से चरणों को 8 से घटाकर 2 करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह फैसला काफी सोच-विचार और चर्चा के बाद लिया गया है।

उन्होंने बताया, ‘आयोग ने विस्तृत विचार-विमर्श किया और पाया कि चरणों को कम करना सभी पक्षों के लिए सुविधाजनक होगा।’ आयोग का उद्देश्य चुनाव को कम समय में और अधिक सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है, ताकि आम जनता और चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों को लंबी प्रक्रिया से राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें: ‘सबको माफ करो, सबसे माफी मांगो, अब जाओ’, हरीश को दिल्ली एम्स लाया गया

पश्चिम बंगाल 2026 चुनाव फुल शेड्यूल

चुनाव से जुड़ा कार्यक्रम पहला चरण (152 सीटें) दूसरा चरण (142 सीटें)
गजट नोटिफिकेशन जारी 30 मार्च 2026 (सोमवार) 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार)
नामांकन की आखिरी तारीख 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) 9 अप्रैल 2026 (गुरुवार)
नामांकन पत्रों की जांच 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार) 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)
नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 अप्रैल 2026 (गुरुवार) 13 अप्रैल 2026 (सोमवार)
मतदान की तारीख 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार) 29 अप्रैल 2026 (बुधवार)
मतगणना (काउंटिंग) 4 मई 2026 (सोमवार) 4 मई 2026 (सोमवार)
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तारीख 6 मई 2026 (बुधवार) 6 मई 2026 (बुधवार)

यह भी पढ़ें: 5 राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

पांच राज्यों का चुनावी शेड्यूल

आयोग ने बंगाल के अलावा अन्य राज्यों के लिए भी तारीखें साफ कर दी हैं। बंगाल को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में मतदान एक ही दिन में संपन्न होगा।

  • असम, केरल और पुडुचेरी: यहां 9 अप्रैल को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे।
  • तमिलनाडु: 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा।
  • पश्चिम बंगाल: 294 सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग होगी।

सभी राज्यों में कुल मिलाकर 2.18 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, ताकि मतदाता बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments