घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ी बिशनपुर चौराहे पर रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई। आरोप है कि एक महिला और उसके बेटे ने एक व्यक्ति पर हमला किया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पकड़ी बिशनपुर निवासी परदेसी का गांव की ही मीरा पत्नी विजई से जमीन को लेकर विवाद है। परदेसी ने शुक्रवार को घुघली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि जमीन का बैनामा, दाखिल-खारिज और सीमांकन हो चुका है, लेकिन मीरा द्वारा गुमटी रखकर रास्ता रोका जा रहा है। रविवार सुबह परदेसी चौराहे पर स्थित बिरजू की दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी मीरा वहां पहुंची और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगी। आरोप है कि इसी दौरान मीरा ने चप्पल निकालकर परदेसी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मीरा का बेटा भी मौके पर आ गया और वह भी मारपीट में शामिल हो गया। घटना के बाद पीड़ित परदेसी ने घुघली थाने में तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
घुघली में जमीन विवाद पर व्यक्ति से मारपीट:महिला और उसके बेटे ने हमला किया, CCTV में कैद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












