इटवा नगर पंचायत के कमदालालपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार देर रात वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने बच्चों के प्रदर्शन और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण की सराहना की। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने विद्यालय के कुशल अनुशासन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अनुशासन का पाठ सरस्वती शिशु मंदिर में ही मिलता है और ऐसे आयोजनों से बच्चों का शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने गुरुजनों की भी सराहना की। इस अवसर पर जिला प्रचारक अवनीश जी, नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल, अध्यक्ष अनिल जायसवाल, प्रबंधक शैलेश कुमार चौधरी और प्रधानाचार्य हरिराम गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य हरिराम गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार ने किया। इस मौके पर कृष्ण चंद्र उपाध्याय, सुभाष त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, सूर्य प्रकाश, राकेश द्विवेदी, संजय कुमार मौर्या, दिलीप कुमार, द्रोपदी वर्मा, सुधा चतुर्वेदी, प्रीति उपाध्याय, खुशबू त्रिपाठी, निशा दुबे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
इटवा के सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक उत्सव:बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहा, मेधावियों को सम्मान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












