नगर पंचायत भारतभरी के लवकुश नगर वार्ड स्थित बुद्ध विहार में शनिवार रात ‘खटिया बतकही’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस चौपाल में भाजपा के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शिरकत की। जनता से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और पुरानी परंपराओं को सहेजने पर जोर दिया। सिंह ने कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद देश में हिंदुत्व जागा है और लोगों का स्वाभिमान बढ़ा है। ऐसे में ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की बढ़ती लोकप्रियता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, “जहां भी ‘खटिया बतकही’ का आयोजन हो रहा है, वहां बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ रहे हैं।” उन्होंने पुरानी परंपराओं के प्रसार को आज के समय में बेहद जरूरी बताया। सिंह के मुताबिक, इस तरह की पारंपरिक बैठकें समाज से जातिगत भेदभाव और अस्पृश्यता (छुआछूत) को दूर करने में मददगार साबित हो रही हैं। इससे लोगों में आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता बढ़ रही है, जो समाज के सभी वर्गों को एकता के सूत्र में पिरोकर नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ती है। पहले खटिया बैठकों से होते थे बड़े फैसले पूर्व विधायक ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि पहले के दौर में गांवों में ‘खटिया बैठकों’ का बड़ा महत्व था। बड़े से बड़े और जटिल फैसले भी खटिया पर बैठकर आपसी सहमति से आसानी से सुलझा लिए जाते थे। सरकार की योजनाओं पर लिया जनता का फीडबैक इस अनोखी चौपाल के दौरान पूर्व विधायक ने केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ और जमीनी हकीकत को लेकर उनकी राय जानी। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख संघ सिद्धार्थ नगर के अध्यक्ष लव कुश ओझा, नगर पंचायत भारतभरी के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी और मंडल अध्यक्ष रामू गौतम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, भारत भारी चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी, मंडल अध्यक्ष रामू गौतम, अमरनाथ सिंह, डुमरियागंज नगर पंचायत के सभासद भोलू सिंह, युवा नेता अभिषेक त्रिपाठी, राजन सिंह, राजेश पाण्डेय, बब्बू पाठक, अजीत सिंह, सुरेंद्र मौर्य समेत बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
डुमरियागंज में ‘खटिया बतकही’ कार्यक्रम आयोजित:पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह बोले- मोदी राज में जागा हिंदुत्व, लव जिहाद और धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












