HomeHealth & Fitnessविश्व रक्तदाता दिवस पर लक्ष्मी हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

विश्व रक्तदाता दिवस पर लक्ष्मी हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

फिरोजाबाद। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नगला बरी चौराहा स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर का शुभारंभ सदर विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर किया

इस अवसर पर शहर के 50 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है।
अस्पताल के सचिव रोहित सिकरवार ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया तथा रक्तदान के महत्व और इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी। अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्टाफ सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
वक्ताओं ने कहा कि नियमित रक्तदान से जहां जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है, वहीं रक्तदाता के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शिविर में रक्तदाताओं के उत्साह को देखते हुए आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी, चिकित्सक, अस्पताल स्टाफ एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
नौजवान समिति के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर के संयोजक एमडी शहरोज तथा संरक्षक अल्कार चौधरी एवं मोहम्मद अजहर का सहयोग सराहनीय रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments