Homeदेश (National)अमेरिका के लुइसियाना में भयंकर गोलीबारी, 8 बच्चों की मौत, घरेलू विवाद...

अमेरिका के लुइसियाना में भयंकर गोलीबारी, 8 बच्चों की मौत, घरेलू विवाद थी वजह?

अमेरिका के लुइसियाना राज्य में श्रीवपोर्ट शहर में रविवार सुबह एक भयानक गोलीबारी हुई। इसमें 1 से 14 साल की उम्र के आठ बच्चों की मौत हो गई। पुलिस इसे घरेलू विवाद (डोमेस्टिक इंसिडेंट) से जुड़ी घटना मान रही है।

पुलिस के मुताबिक, बंदूकधारी ने अलग-अलग घरों में घुसकर गोलीबारी की। कुल 10 लोगों को गोली लगी। आठ बच्चे मारे गए, जबकि दो महिलाओं के सिर में गोली लगी लेकिन वे बच गईं। एक छोटे लड़के ने डर के मारे छत से कूदकर खुद को बचाने की कोशिश की, जिसमें वह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: ट्रंप को धोखा देकर ईरान से दोस्ती निभा रहे आसिम मुनीर? अमेरिका एजेंसियां डरीं

कार चुराकर भागा बंदूकधारी

बंदूकधारी भागने की कोशिश में एक कार चुराकर भागा। पुलिस ने उसका पीछा किया। चेज के दौरान पुलिस ने गोली चलाई और संदिग्ध मारा गया। पुलिस प्रवक्ता क्रिस बोर्डेलन ने बताया कि मारे गए कुछ बच्चे उसी के परिवार के सदस्य थे।

पुलिस ने क्या कहा?

श्रीवपोर्ट पुलिस प्रवक्ता क्रिस्टोफर बोर्डेलन ने कहा, ‘यह दृश्य ऐसा है जो हममें से ज्यादातर लोगों ने पहले कभी नहीं देखा। यह बहुत बड़ा और भयानक क्राइम सीन है।’ गोलीबारी तीन अलग-अलग जगहों पर हुई। पुलिस और लुइसियाना स्टेट पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी स्पष्ट वजह का पता नहीं चला है।

पुलिस चीफ वेन स्मिथ ने दुख जताते हुए कहा, ‘मेरा दिल सदमे में है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि ऐसी घटना कैसे हो सकती है।’ शहर के मेयर टॉम आर्सेनॉक्स ने इसे ‘शहर के इतिहास की सबसे बुरी त्रासदी’ बताया। उन्होंने कहा, ‘यह एक भयानक सुबह थी।’

यह भी पढ़ें: बड़ी जंग की तैयारी में अमेरिका, कंपनियों से कहा- कार नहीं… हथियार बनाओ

तस्वीर, वीडियो शेयर करने पर रोक

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके पास इस घटना की कोई तस्वीर, वीडियो या कोई जानकारी हो तो वे तुरंत पुलिस को दें। कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। श्रीवपोर्ट शहर में करीब 1.8 लाख लोग रहते हैं। पूरा शहर इस घटना से सदमे में है। पुलिस अभी और डिटेल्स इकट्ठा कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments