ठूठीबारी क्षेत्र में एक केंद्रीय सरकारी कर्मचारी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित अरविंद निगम ने आरोप लगाया है कि पूर्व डीजीपी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम का दुरुपयोग कर उनसे ठगी की गई। इस संबंध में कोतवाली ठूठीबारी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित अरविंद निगम के अनुसार, वर्ष 2020 से 2025 के बीच विनीत सिंह उर्फ विशाल नामक व्यक्ति ने उनसे लाखों रुपये ठगे। आरोपी विनीत सिंह महराजगंज के बांसपार कोठी, थाना श्यामदेउरवा का निवासी है। उसने खुद को पूर्व डीजीपी, पूर्व आईएएस, आईपीएस अधिकारियों और उनके करीबी सहयोगियों से जुड़ा बताकर अरविंद निगम का विश्वास जीता। आरोप है कि विनीत सिंह ने जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने, पुलिस मामलों में मदद करने, तथा पारिवारिक एवं चिकित्सकीय आपात स्थिति का हवाला देकर अरविंद निगम से लगातार पैसे लिए। पीड़ित का दावा है कि आरोपी ने विभिन्न मोबाइल नंबरों और बैंक खातों के माध्यम से संपर्क कर उन्हें लंबित मामलों के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया था। अरविंद निगम ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें धमकी दी गई थी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें और उनके परिवार को झूठे मामलों में फंसाया जा सकता है। इसी डर और आरोपी पर भरोसे के चलते, उन्होंने अपने परिचितों से उधार लेकर और निजी संपत्ति गिरवी रखकर भी आरोपी को रकम उपलब्ध कराई। जब पीड़ित को संदेह हुआ और उन्होंने संबंधित अधिकारियों के नाम व मोबाइल नंबरों की सत्यता की जांच की, तो उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने आरोपी से धनराशि वापस मांगनी शुरू की, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पीड़ित ने दावा किया है कि इस पूरे लेन-देन के बैंक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं। उन्होंने पुलिस से मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और संबंधित व्यक्तियों की कॉल डिटेल की जांच कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
केंद्रीय कर्मचारी से लाखों की ठगी, पूर्व डीजीपी का नाम:ठूठीबारी में आरोपी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












