Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:दुष्कर्म मामले का आरोपी बाल अपचारी रमवापुर कली...

सिद्धार्थनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:दुष्कर्म मामले का आरोपी बाल अपचारी रमवापुर कली के पास से गिरफ्तार


सिद्धार्थनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में वांछित एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी इटवा प्रवीण प्रकाश के निर्देशन में थानाध्यक्ष गोल्हौरा रामदेव के नेतृत्व में बुधवार को यह गिरफ्तारी हुई। बाल अपचारी को रमवापुर कली गांव के उत्तर दिशा से पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी थाना गोल्हौरा में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 35/2026, धारा 65(1), 74, 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में की गई है। गिरफ्तार बाल अपचारी की पहचान सोबर्धन पुत्र रामदीन, निवासी महुआ, थाना गोल्हौरा के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामनाथ यादव और कांस्टेबल मनीष यादव शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments