भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महराजगंज प्रशासन सोमवार को अलर्ट मोड में नजर आया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सुगरावल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सोनौली बॉर्डर और निर्माणाधीन एकीकृत जांच चौकी (ICP) का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और निर्माणाधीन परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। आगामी 15 अगस्त और नेपाल से आने वाले कांवरियों की आवाजाही को देखते हुए सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अचानक बॉर्डर पहुंचे DM और SP जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सोनौली सीमा पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात पुलिस बल और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सीमा क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए और हर गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जाए। संदिग्ध व्यक्ति-वाहनों की गहन तलाशी सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा से आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने पर जोर दिया गया। 24 घंटे कड़ा पहरा, एजेंसियों में तालमेल DM और SP ने सीमा सुरक्षा में लगी विभिन्न केंद्रीय और स्थानीय एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि सभी एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम करें, ताकि सीमा पर 24 घंटे प्रभावी निगरानी बनी रहे। आवागमन को सुचारु रखते हुए सुरक्षा मानकों का भी पूरी तरह पालन कराने के निर्देश दिए गए। निर्माणाधीन ICP की प्रगति भी परखी निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माणाधीन एकीकृत जांच चौकी (ICP) का भी जायजा लिया। उन्होंने परियोजना की भौतिक प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली। सीमा क्षेत्र में भविष्य की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए परियोजना को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। 15 अगस्त और कांवरियों की आवाजाही पर खास नजर आगामी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही नेपाल से आने वाले कांवरियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया। सुरक्षा और सुविधा के बीच बेहतर संतुलन बनाकर सीमा पर आवागमन सुचारु रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नौतनवा क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह, थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी कुणाल, सोनौली चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज, उप निरीक्षक पंकज कुमार सिंह समेत SSB जवान और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सोनौली बॉर्डर पर डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण:महराजगंज में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा और कड़ी; कांवरियों की आवाजाही पर भी नजर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












