महराजगंज के प्रसिद्ध पंचमुखी धाम शिव मंदिर इटहिया में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने ठूठीबारी थाना क्षेत्र स्थित मंदिर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था की पड़ताल की। इस दौरान साफ निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं को दर्शन और जलाभिषेक में परेशानी न हो और भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जाए। मंदिर परिसर में पहुंचकर DM-SP ने परखी व्यवस्था डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ की स्थिति और यातायात प्रबंधन की जानकारी ली। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाएं लगातार सक्रिय रखी जाएं। किसी भी स्थिति में अव्यवस्था न होने देने के लिए सतर्क रहने को कहा गया। CCTV कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में स्थापित CCTV कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। उन्होंने कैमरों के जरिए की जा रही निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि मंदिर परिसर के साथ आसपास के प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर रखी जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। कांवड़ मार्गों पर ड्रोन से निगरानी सावन और कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रमुख मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। ड्रोन के जरिए भीड़ की स्थिति, श्रद्धालुओं की आवाजाही और यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य किसी भी आकस्मिक स्थिति का समय रहते पता लगाकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करना है। मंदिर और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात श्रावण मास को देखते हुए मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से दर्शन-पूजन व जलाभिषेक कराने में जुटे हैं। भीड़ के बीच किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के साथ सुगम आवागमन पर फोकस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी जोर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि भीड़ बढ़ने की स्थिति में आवागमन को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानी न हो। CCTV, ड्रोन निगरानी और पर्याप्त पुलिस बल के जरिए मंदिर परिसर व कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने का दावा किया गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
इटहिया पंचमुखी धाम में सुरक्षा का कड़ा पहरा:महराजगंज में ड्रोन से निगरानी, CCTV कंट्रोल रूम एक्टिव; DM-SP ने परखी व्यवस्था
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!







