Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अयोध्या से बस्ती जा रहे कांवरिए:11 अगस्त को करेंगे जलाभिषेक, रास्ते में...

अयोध्या से बस्ती जा रहे कांवरिए:11 अगस्त को करेंगे जलाभिषेक, रास्ते में हो रहा स्वागत

#बस्ती_न्यूज

अयोध्या से बस्ती की ओर जा रहे कांवरियों का रास्ते में कई स्थानों पर स्वागत किया जा रहा है। ये कांवरिए 11 अगस्त को तेरस के दिन बस्ती में बाबा भदेश्वरनाथ सहित विभिन्न शिवालयों में सरयू नदी के जल से जलाभिषेक करेंगे। हर्रैया विकास क्षेत्र में कांवरियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। बेलाड़ी शुक्ल, बड़हर कला, महू घाट, हर्रैया और संसारीपुर में भंडारे का आयोजन किया गया है। इन स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई है। अयोध्या-बस्ती नेशनल हाईवे पर कांवरियों की भारी संख्या देखी जा रही है। कुछ श्रद्धालु अभी भी सरयू नदी का जल लेने के लिए अयोध्या की ओर जा रहे हैं। सनातन धर्म में कावड़ यात्रा का विशेष महत्व है। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु पैदल चलकर शिव मंदिरों तक जल पहुंचाते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments