Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती-संत कबीर नगर मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान:मथुरापुर से बाघ नगर बाजार तक...

बस्ती-संत कबीर नगर मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान:मथुरापुर से बाघ नगर बाजार तक सड़क पर गड्ढे, आवाजाही में दिक्कत

#बस्ती_न्यूज

बस्ती और संत कबीर नगर जिले को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। मथुरापुर से होकर बाघ नगर बाजार जाने वाली यह पक्की सड़क जर्जर होने के कारण राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस्ती के साउघाट स्थित भीटा राम सेन चौराहे से संत कबीर नगर जिले के बीच का यह मार्ग कई जगह से टूट गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाता है। इससे सड़क तालाब जैसी दिखती है, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को रास्ता पहचानने में भी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर पानी भरने के कारण स्थिति और भी बदतर हो गई है। कुछ जगहों पर लोगों ने ईंट के टुकड़े डालकर गड्ढों को भरने की कोशिश की है, लेकिन इससे समस्या और बढ़ गई है और सड़क पर चलना और भी खतरनाक हो गया है। स्थानीय निवासी अशोक कुमार, ध्रुव चंद, लाल चंद, वीरेंद्र और शिवनाथ ने बताया कि दिन हो या रात, मोटरसाइकिल या साइकिल से इस रास्ते से गुजरना बेहद मुश्किल होता है। उन्हें हर बार काफी मशक्कत करनी पड़ती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments