Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में ग्राम प्रधान की पिटाई:पुरानी रंजिश में गंभीर चोटें, पुलिस ने...

श्रावस्ती में ग्राम प्रधान की पिटाई:पुरानी रंजिश में गंभीर चोटें, पुलिस ने मामला दर्ज किया


श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव में सोमवार को ग्राम प्रधान पूजा चौहान पर हमला हुआ। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते विपक्षियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल ग्राम प्रधान पूजा चौहान नवीन मॉडर्न थाना पहुंचीं। उन्होंने विपक्षियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घायल प्रधान को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना भेजा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष नवीन मॉडर्न जय हरि मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है और केस दर्ज कर जांच कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments