शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत एक ओरल हेल्थ कैंप और जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक वर्मा ने शिविर में आए लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रजत कुमार चौरसिया को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। मुख्य अतिथि विधायक ने शिविर में लगाए गए विभिन्न चिकित्सकीय स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दो महिलाओं के गोद-भराई कार्यक्रम में भाग लिया और उन्हें फल व उपहार भेंट कर उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। स्वास्थ्य शिविर में जिले और तहसील स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विशेषज्ञों की एक बड़ी टीम उपस्थित रही। इनमें मुख्य रूप से सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया, प्रभारी चिकित्साधिकारी बढ़नी डॉ. अविनाश चौधरी, अधीक्षक शोहरतगढ़ डॉ. ए.के. आजाद, डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष अग्रहरि और महामारी रोग विशेषज्ञ समीर सिंह शामिल थे। विशेषज्ञ डॉक्टरों में डॉ. प्रदीप वर्मा, डॉ. एस.के. भारती (स्त्री रोग), डॉ. शिवानी सिंह (दंत रोग), डॉ. अर्जुन यादव, डॉ. ओ.पी. यादव और डॉ. तैय्यबा ने अपनी सेवाएं दीं। लैब टेक्नीशियन अख्तर हुसैन, कृतिका मिश्रा, वंशी लाल, चीफ फार्मासिस्ट राजकमल त्रिपाठी, फार्मासिस्ट राम सहाय, स्टाफ नर्स अमृता पाण्डेय, श्रद्धा, संध्या, सपना, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राजकुमार, बीसीपीएम राजेश कुमार, डेटा एंट्री ऑपरेटर विजय कीर्ति चंदन और वार्ड बॉय मकसूदन यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ), भाजयुमो जिला मंत्री विवेक गुप्ता और मंडल महामंत्री दुर्गेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। विधायक ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक इन सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचना सुनिश्चित किया जाए।
बढ़नी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित:विधायक ने महिलाओं की गोद-भराई कर बेहतर स्वास्थ्य का संदेश दिया, फल व उपहार भेंट किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












