सिसवा बाजार क्षेत्र में अंचला फिजियोथेरेपी क्लिनिक द्वारा एक निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आई पी एल सुगर मिल के आवासीय परिसर में संपन्न हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को फिजियोथेरेपी के प्रति जागरूक करना और उन्हें निःशुल्क उपचार सुविधा प्रदान करना था। यह शिविर मिल के महाप्रबंधक (जीएम) संदीप पंवार के सौजन्य से आयोजित किया गया था। शिविर में लगभग 165 सुगर मिल के महिला और पुरुष कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने कमर दर्द, घुटनों का दर्द, सर्वाइकल और लकवा (पैरालिसिस) सहित विभिन्न शारीरिक समस्याओं के लिए परामर्श और उपचार प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, निःशुल्क ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच भी की गई। अंचला फिजियोथेरेपी क्लिनिक की वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नेहा मोदनवाल ने शिविर में आई महिला मरीजों की जांच की। उन्होंने उन्हें उचित व्यायाम और जीवनशैली से जुड़ी जरूरी सलाह भी दी। इस अवसर पर डॉ. राहुल ने बताया कि समय पर फिजियोथेरेपी कराने से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है और शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। शिविर में आए लोगों ने इस पहल की सराहना की और ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से कराने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में, आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया। शिविर को सफल बनाने में डॉ. राकेश और मिस रागिनी का विशेष योगदान रहा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा बाजार में निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर आयोजित:165 कर्मचारियों ने कमर-घुटने के दर्द सहित कई समस्याओं का उपचार कराया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












