श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी रामगोपाल साहू (30) की जहरीले जानवर के काटने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार रात उनके नए भवन में हुई। उन्हें पहले गिलौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रामगोपाल साहू ने पिपरा चौराहे पर एक नया भवन बनवाया था, जहां वह अपने परिवार के साथ रह रहे थे। शनिवार रात करीब 11 बजे वह फर्श पर लेटे थे, तभी किसी जहरीले जानवर ने उन्हें काट लिया। उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी। परिजन उन्हें आनन-फानन में गिलौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बहराइच में इलाज के दौरान सुबह 5 बजे रामगोपाल साहू ने दम तोड़ दिया। रामगोपाल साहू की पत्नी एएनएम हैं और गिलौला विकासखंड के एक गांव में कार्यरत हैं। उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें 6 वर्षीय आर्यन और 5 माह का अक्षय शामिल हैं। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। रिपोर्ट: पंकज मिश्रा
श्रावस्ती में जहरीले जानवर के काटने से युवक की मौत:मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












