Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रूपगढ़ में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस:पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी और झंडा...

रूपगढ़ में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस:पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी और झंडा जुलूस निकाले गए

#बस्ती_न्यूज

रूपगढ़ कस्बे में बुधवार सुबह पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी और झंडा जुलूस निकाले गए। इस दौरान गाँव, मस्जिदों और घरों को रोशनी तथा झंडों से सजाया गया। स्थानीय निवासियों जावेद अली, अब्दुल गनी इज़राइल, इरशाद मास्टर, नौसाद मास्टर और अमीर अली ने बताया कि मुस्लिम समुदाय 12 रबी अव्वल को पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिवस मनाता है। इस अवसर पर लोग अपने घरों और मोहल्लों को सजाते हैं, तथा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं। कई स्थानों पर मिलाद की महफिलें, जुलूस और विशेष इबादत का भी आयोजन होता है। समुदाय के लोग इन धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मना रहे हैं। प्रशासन और पुलिस ने धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular