श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र स्थित चिंता चौराहे पर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान चौके-छक्के के फैसले को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। खिलाड़ियों और समर्थकों के बीच शुरू हुई कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। फाइनल मुकाबला बहराइच जिले के नवाबगंज और श्रावस्ती जिले के मनवरिया की टीमों के बीच खेला जा रहा था। इसी दौरान अंपायर के फैसले और चौका-छक्का दिए जाने को लेकर खिलाड़ियों व समर्थकों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मैदान में मौजूद दर्शकों की भीड़ भी विवाद में शामिल हो गई, जिससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। लाठी-डंडों से मारपीट घटना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कई लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस बोली-वीडियो के आधार पर जानकारी जुटा रहे मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें फिलहाल क्रिकेट मैच के दौरान विवाद की कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जुलूस होने के कारण पुलिस टीम उसमें व्यस्त थी। थाना प्रभारी के मुताबिक, वीडियो के आधार पर घटना की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
क्रिकेट टूर्नामेंट में अंपायर के फैसले के खिलाफ भड़के खिलाड़ी:श्रावस्ती में समर्थकों के साथ एक दूसरे से भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे
RELATED ARTICLES












