Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में सेब लदा ट्रक पलटा:चालक को झपकी आने से हुआ हादसा,...

बस्ती में सेब लदा ट्रक पलटा:चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले में राम-जानकी मार्ग पर धरमूपुर चौराहे के निकट ठिकवा गांव के सामने एक सेब लदा ट्रक पलट गया। इस घटना से मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक छावनी से कलवारी की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से सड़क पर सेब बिखर गए, जिन्हें समेटने के लिए आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई और आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। हादसे के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान पर्याप्त विश्राम लेकर ही वाहन चलाएं, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular