Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)निचलौल में बीडीओ का तबादला:संतोष कुमार यादव ने संभाली कमान, कुर्सी संभालते...

निचलौल में बीडीओ का तबादला:संतोष कुमार यादव ने संभाली कमान, कुर्सी संभालते ही विकास कार्यों को रफ्तार देने का लिया संकल्प


महराजगंज जनपद के विकास खंड निचलौल में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। यहां तैनात खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शमा सिंह का स्थानांतरण परतावल ब्लॉक कर दिया गया है। उनके स्थान पर संतोष कुमार यादव को निचलौल का नया बीडीओ नियुक्त किया गया है। स्थानांतरण के बाद कार्यालय में कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नवागत बीडीओ संतोष कुमार यादव ने पदभार संभालते ही विकास कार्यों को तेज गति देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। नवागत बीडीओ ने यह भी बताया कि पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और ग्रामीण विकास से जुड़े सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की बात कही। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार और कार्यप्रणाली पर लोगों की नजर बनी हुई है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments