श्रावस्ती जनपद के बन्ठिहवा क्षेत्र में सोमवार को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रत्याशी हाजी दद्दन खां द्वारा आयोजित इस शिविर से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली। एक्सजॉन हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में खून, पेशाब, ईसीजी और कैल्शियम जैसी कई आवश्यक जांचें पूरी तरह निशुल्क की गईं। अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित सलाह और उपचार भी प्रदान किया। डॉक्टर शिवानंद ने बताया कि बन्ठिहवा गांव में लगभग चार सौ मरीजों की जांच की गई। इनमें अधिकांश मरीज हृदय संबंधी समस्याओं, शुगर, ब्लड प्रेशर और गठिया जैसी बीमारियों से पीड़ित पाए गए। डॉक्टरों ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने तेज धूप में निकलने से बचने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाने को कहा। साथ ही, हल्की बीमारियों की दवाएं घर में रखने और गंभीर स्थिति में तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह भी दी गई। कार्यक्रम के आयोजक हाजी दद्दन खां ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में अन्य गांवों में भी इसी तरह के कैंप लगाए जाएंगे। इस पहल से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया और लोगों ने आयोजकों व डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया।
बन्ठिहवा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित:सैकड़ों मरीजों की जांच, कई बीमारियों का पता चला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












