#बस्ती_न्यूज
बस्ती के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के गौरा तिराहे पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब सिद्धार्थनगर जिले से फैजाबाद जा रहा एक परिवार ट्रेलर से टकरा गया। सिद्धार्थनगर के उस्का बाजार थाना क्षेत्र के पठान पुरवा निवासी प्रेम शंकर दूबे अपने परिवार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से फैजाबाद में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उनकी कार गौरा तिराहे पर पहुंची। इसी दौरान मनौरी की ओर से आ रहे एक ट्रेलर ने मुड़ते समय उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रेलर का अगला टायर भी फट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष जयदीप दूबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने 80 वर्षीय फूलकेशरा देवी को मृत घोषित कर दिया। राकेश का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। अन्य घायलों में 16 वर्षीय क्षनिकिता, 70 वर्षीय सुभावती देवी और 40 वर्षीय श्रद्धा शामिल हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और कार को सड़क से हटवाकर मार्ग पर आवागमन बहाल कर दिया है। सीओ ट्रैफिक के अनुसार, इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने ट्रेलर और उसके चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के गौरा तिराहे पर ट्रेलर-कार भिड़ंत:हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, तीन गंभीर घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












