Homeदेश (National)'अपने गिरेबान में झांको', कराची हमले पर भारत ने पाक को खूब...

‘अपने गिरेबान में झांको’, कराची हमले पर भारत ने पाक को खूब सुनाया

कराची हमले का आरोप पाकिस्तान ने भारत पर लगाया है। पाकिस्तान की सेना ने अपने एक बयान में हमले के पीछे समूह को भारतीय एजेंट बताया। हालांकि अपने दावे के समर्थन में कोई साक्ष्य पेश नहीं किया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने रविवार पाकिस्तान के आरोपों को बेनुनियाद बताया और सिरे से खारिज कर दिया। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान आरोप लगाने की जगह अपने यहां आतंकी ढांचे को खत्म करे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने कराची में हाल ही में हुई घटना को लेकर भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाने वाली पाकिस्तानी रिपोर्टे देखी हैं। हम उन्हें पूरी तरह से खारिज करते हैं। दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय पाकिस्तान के लिए बेहतर होगा कि वह अपने गिरेबान में झांके, अपनी जमीन पर मौजूद आतंकी ढांचे के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे और राज्य की नीति के हथियार के तौर पर आतंकवाद पर निर्भर रहने की अपनी आदत को छोड़े।’

यह भी पढ़ें: न अमेरिका मान रहा, न ईरान, जंग का अखाड़ा बना होर्मुज, खत्म हो गया सीज फायर?

हथियारबंद लोगों ने शनिवार की रात कराची स्थित रेंजर्स मुख्यालय पर हमला किया था। पुलिस के मुताबिक हमले में तीन रेंजर्स की जान गई। वहीं चार हमलावरों को भी मार गिराया गया है। रेंजर्स का यह मुख्यालय कराची में गुलिस्तान-ए-जौहर में स्थित है। हमले से ठीक पहले एक शख्स ने विस्फोटक से भरी गाड़ी से टक्कर मारी। तेज धमाके से पूरा इलाका गूंज उठा। हमले के कुछ समय बाद ही जमात-उल-अहरार ने इसकी जिम्मेदारी ली। यह संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का हिस्सा रह चुका है। अभी अलग रहकर काम करता है।

पाकिस्तान की सेना ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने तीन हमलावरों को मार गिराया और चौथे को घायल अवस्था में पकड़ा है। गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान अफगान नागरिक के तौर पर हुई है। पाकिस्तान इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा। उधर, आतंकी संगठन का कहना है कि नौ हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें: भारत या साउथ अफ्रीका, सेमीफाइनल में पहुंचने के किसके चांसेज ज्यादा हैं?

हाल के दिनों में पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में बेहद तेजी आई है। पाकिस्तान पड़ोसी देश अफगानिस्तान पर आतंकियों को शरण देने का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि उसके यहां होने वाले हमलों का अफगानिस्तान जिम्मेदार है। पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान की सेना कई बार अफगानिस्तान में बमबारी भी कर चुकी है। हालांकि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पाकिस्तान के दावों को खारिज करती है। एक चलन यह भी शुरू हुआ है कि पाकिस्तान अब बिना सबूत हर हमले में भारत का एंगल जोड़ देता है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments