Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हरैया वन रेंज ने अवैध लकड़ी तस्करी पर की कार्रवाई:दो ट्रक प्रकाष्ठ...

हरैया वन रेंज ने अवैध लकड़ी तस्करी पर की कार्रवाई:दो ट्रक प्रकाष्ठ जब्त, वन विभाग ने माफियाओं पर कसा शिकंजा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के हरैया वन रेंज ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान दो ट्रकों को अवैध प्रकाष्ठ (लकड़ी) सहित जब्त कर सीज कर दिया गया। वन विभाग की टीम ने पहली कार्रवाई परशुरामपुर क्षेत्र में की। यहां एक ट्रक को पकड़ा गया, जिसमें अवैध लकड़ी भरकर लखनऊ भेजे जाने की तैयारी थी। दूसरी कार्रवाई में, गोंडा से अवैध लकड़ी लेकर आ रहे एक अन्य ट्रक को मड़ेरिया के पास रोका गया और उसे भी जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई वन क्षेत्राधिकारी शारदानंद तिवारी के नेतृत्व में की गई। टीम में उप क्षेत्रीय वन अधिकारी विवेक मिश्रा, वन दरोगा निखिल श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा और वसीक अहमद शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments