सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की महराजगंज जिला इकाई ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित और अतिदलित समाज के विरुद्ध कथित जातिसूचक व अपमानजनक टिप्पणियां करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में दिया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कुछ राजनीतिक नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा समाज के वंचित वर्गों के प्रति अपमानजनक एवं जातिसूचक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। पार्टी ने ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की है। सुभासपा ने सोशल मीडिया पर जातिसूचक और भड़काऊ टिप्पणियां करने वालों के विरुद्ध साइबर कानून के तहत कार्रवाई की भी मांग की। इसके अतिरिक्त, गरीबों और कमजोर वर्गों के उत्पीड़न तथा अवैध कब्जे के मामलों में निष्पक्ष जांच, राजनीतिक दबाव से मुक्त कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग भी उठाई गई। पार्टी ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और जातिवादी मानसिकता के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाने की भी अपील की। सुभासपा ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि इस ज्ञापन को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश तक प्रेषित किया जाए, ताकि दोषियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सुभासपा ने जातिसूचक टिप्पणियों के विरोध में ज्ञापन सौंपा:महराजगंज डीएम से दोषियों पर कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











