HomeHealth & Fitnessभाजपा विधायक व एबीवीपी ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

भाजपा विधायक व एबीवीपी ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

  • मोहनलालगंज से निकली हर घर तिरंगा शोभायात्रा, कालेवीर बाबा मंदिर पहुंची

मोहनलालगंज, लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक अमरेश कुमार रावत के नेतृत्व में भव्य हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं नगराम में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से बहरौली स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा, संगठन मंत्री अश्विनी मौर्य और जिला संयोजक दीपांशु पटेल सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं परिषद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मोहनलालगंज भाजपा कार्यालय से शुरू हुई यह हर घर तिरंगा शोभा यात्रा लखनऊ-रायबरेली राजमार्ग स्थित सिद्ध पीठ कालेवीर बाबा मंदिर तक पहुंची। यात्रा में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रीय महिलाएं, पुरुष और बड़ी संख्या में बच्चे व युवा शामिल हुए।

हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह ने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम, भारत माता की जय, जय हिंद-जय भारत के नारे लगाए। डीजे पर बजती देशभक्ति गीतों की धुनों “मेरा रंग दे बसंती चोला, यह देश है वीर जवानों का, मेरे देश की धरती सोना उगले, हम हिंदुस्तानी पर युवा थिरकते नाचते अबीर गुलाल उड़ाते हुए देश भक्ति लय में लीन तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे।

विधायक अमरेश रावत ने जनता से स्वतंत्रता दिवस को बलिदान, प्रेम, सौहार्द और एकता के प्रतीक के रूप में धूमधाम से मनाने की अपील की। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम में कालेवीर बाबा मंदिर ठाकुरद्वारा समिति के व्यवस्थापक राजकुमार अवस्थी,किसान मोर्चा अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह,मंडल अध्यक्ष निगोहां ललित सिंह, दीनू बाजपेई, शिक्षामित्र संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह, प्रधान देवेंद्र सिंह, प्रभाकर त्रिवेदी, उमेश रावत रविंद्र यादव, हनुमान रावत रामकुमार प्रधान, पूनम सिंह, ज्योति गुप्ता, राम लखन लोधी,समेत भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments