Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती नेशनल हाईवे पर कार ने बाइक को टक्कर मारी:हादसे में बाइक...

श्रावस्ती नेशनल हाईवे पर कार ने बाइक को टक्कर मारी:हादसे में बाइक सवार घायल, कार चालक वाहन लेकर फरार


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नेशनल हाईवे-730 पर एक सड़क हादसा हुआ। जयचंद्रपुर कटघरा के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, गिलौला थाना क्षेत्र के शंकरनगर रामपुर पैड़ा निवासी गंगा प्रसाद यादव (40) पुत्र गोमती प्रसाद किसी काम से इकौना थाना क्षेत्र के मस्जिदिया जा रहे थे। जयचंद्रपुर कटघरा के पास एक पेट्रोल पंप पर मुड़ते समय विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंगा प्रसाद घायल हो गए। आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments