Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में स्कूल से लौट रहीं छात्राओं पर हमला:युवक ने लात-घूंसों से...

श्रावस्ती में स्कूल से लौट रहीं छात्राओं पर हमला:युवक ने लात-घूंसों से पीटा, तीन छात्राएं घायल; आरोपी पर केस दर्ज


श्रावस्ती के जमुनहा क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही कक्षा छह की तीन छात्राओं पर गांव के ही एक युवक ने हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने पहले छात्राओं को गाली दी और फिर लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। दुबकला गांव के पास हुई घटना में तीनों छात्राएं घायल हो गईं। इनमें अर्चिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थीं घटना 12 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे की है। दूबकला गांव निवासी अर्चिता, ज्योति और गरिमा संविलियन विद्यालय में कक्षा छह की छात्राएं हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद तीनों छात्राएं घर लौट रही थीं। आरोप है कि दुबकला माता मंदिर के पास गांव का ही अजय उर्फ पप्पन उन्हें मिला। गाली देने के बाद लात-घूंसों से पीटा आरोप है कि अजय उर्फ पप्पन ने छात्राओं को गाली दी और इसके बाद तीनों पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। छात्राओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग और उनके परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। तीनों घायल, अर्चिता की हालत गंभीर मारपीट में अर्चिता, ज्योति और गरिमा घायल हो गईं। परिजनों ने तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। अर्चिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। मां की तहरीर पर दर्ज हुआ केस घायल छात्रा अर्चिता की मां कुसुमा देवी ने सोनवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी विष्णुदेव पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments