महराजगंज के बघौना गांव में एक निजी मत्स्य पालन पोखरे में मगरमच्छ देखा गया है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मगरमच्छ के लगातार दो दिनों से पोखरे में मौजूद होने की सूचना है, जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। मत्स्य पालक को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। ग्राम निवासी रामप्रवेश निषाद, जो मत्स्य पालन का कार्य करते हैं, बुधवार को अपने निजी पोखरे की देखरेख करने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पोखरे की मेड़ पर धूप सेंक रहे एक बड़े मगरमच्छ पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपने मोबाइल में उसका वीडियो बना लिया। हालांकि, कुछ ही देर बाद मगरमच्छ पानी में उतर गया और फिर दिखाई नहीं दिया। रामप्रवेश निषाद ने बताया कि मगरमच्छ पिछले दो दिनों से उनके पोखरे में है। पोखरे में दो किलो से अधिक वजन की बड़ी मछलियां हैं, जिन्हें मगरमच्छ लगातार अपना शिकार बना रहा है। उनका आरोप है कि मगरमच्छ कई मछलियों को आधा खाकर छोड़ देता है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। वन विभाग के निर्देश के बाद पोखरे में जाल डालने वाले मजदूर भी पानी में उतरने से डर रहे हैं। जान का खतरा होने के कारण कोई भी मजदूर काम करने को तैयार नहीं है। मगरमच्छ की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी पोखरे पर जमा हो गए।
सूचना मिलने पर क्षेत्रीय वनाधिकारी हरिकेश बहादुर नायक के निर्देश पर उप क्षेत्रीय वनाधिकारी मनीष कुमार तिवारी, वन दरोगा रितेश यादव और वनकर्मी अशोक चौरसिया की एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पोखरे और आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक मगरमच्छ की खोजबीन की, लेकिन वह दोबारा नजर नहीं आया। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे पोखरे के आसपास भीड़ न लगाएं, बच्चों को तालाब से दूर रखें और किसी भी परिस्थिति में पानी में न उतरें। क्षेत्रीय वनाधिकारी हरिकेश बहादुर नायक ने बताया कि विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि यदि मगरमच्छ दोबारा दिखाई देता है, तो उसे सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ग्रामीणों से सतर्क रहने और तत्काल सूचना देने का आग्रह किया गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के पोखरे में मगरमच्छ दिखा:मछलियां निगल रहा था, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग अलर्ट पर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












