#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के बनकटी ब्लॉक स्थित खिराहुँआ ग्राम सभा की छात्रा आयशा सिद्दीकी ने नीट एमबीबीएस 2026 परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के, पहले ही प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण की और 544 अंक प्राप्त कर 41940वीं रैंक हासिल की। आयशा ने अपनी इस उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह ग्राम प्रधान जावेद सिद्दीकी की भतीजी हैं। प्रधान जावेद सिद्दीकी ने बताया कि आयशा के पिता अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। परिवार में शिक्षा का अच्छा माहौल है, और आयशा के कई रिश्तेदार पहले से ही डॉक्टर हैं, जो देश के विभिन्न शहरों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसी प्रेरणा और मार्गदर्शन के चलते आयशा ने भी डॉक्टर बनने का लक्ष्य निर्धारित किया और कड़ी मेहनत से इसे प्राप्त किया। आयशा की इस सफलता पर ग्रामवासियों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बधाई दी है। लोगों का मानना है कि आयशा की लगन और मेहनत अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। परिवार के अनुसार, आयशा का सपना एक कुशल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
आयशा सिद्दीकी ने बिना कोचिंग नीट एमबीबीएस परीक्षा पास की:बस्ती में पहले प्रयास में 544 अंक पाकर बढ़ाया बस्ती जिले का मान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












