#बस्ती_न्यूज
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने गुरुवार को बस्ती में एक पत्रकार वार्ता की। उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और सपा सांसद डिम्पल यादव के वहां पहुंचने के मामले पर विपक्ष को घेरा। चौहान ने कहा कि विपक्ष बच्चों को मोहरा बनाकर घटिया राजनीति कर रहा है। उन्होंने डिम्पल यादव के जंतर मंतर पहुंचने पर टिप्पणी करते हुए कहा, “ठीक है, अच्छी बात है कि अगर वह गईं, पर मुझे लगता है कि इन सबका राजनीति करने का यह तरीका गलत था।” उन्होंने छात्रों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “मैं पूरी संवेदनाओं के साथ उन बच्चों के साथ हूं। मुझे पता है कि जब बच्चे तैयारी करते हैं और पेपर लीक होते हैं, तब उनका मनोबल गिरता है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि सरकार बच्चों और महिलाओं के लिए पूरी तरह से चिंतित है। बबिता सिंह चौहान ने पेपर लीक मामलों पर सरकार की कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इन मामलों में पहले से ही सीबीआई और एसटीएफ जांच कर रही हैं। इसके लिए 10 साल तक की सजा और करोड़ों रुपये के जुर्माने का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि एक बार कोई चूक हुई है, तो पूरे सिस्टम को गलत बताना बेकार है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “ये जो विपक्ष है, डिम्पल जी हैं या कोई और है, जो इस तरह की राजनीति कर रहे हैं, वह बच्चों को मोहरा बनाकर घटिया किस्म की राजनीति कर रहे हैं।”
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विपक्ष बच्चों को मोहरा बना रहा:बस्ती में बबिता चौहान बोलीं- जंतर मंतर में डिम्पल यादव के पहुंचने को बताया घटिया राजनीति
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












