*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में, *अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम एवं *क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री भरत पासवान* के कुशल पर्यवेक्षण में *थाना सिरसिया पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम* द्वारा द्वारा दिनांक 20/04/2026 को मुखबिर की सूचना पर *मु0अ0स0 32/26* धारा 303(2), 3(5) बीएनएस एवं 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त ननऊ पुत्र महताब, निवासी सम्भार पुरवा, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती को रामपुर बंधा के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।
*मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।*
अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर,01 खोखा कारतूस 315 बोर,01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु सीएचसी सिरसिया भेजा गया है। मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 19/02/2026 को वादी श्री राजू श्रीवास्तव पुत्र दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, निवासी विशुनापुर पड़वलिया, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती द्वारा सूचना दी गई कि रवि मिश्रा के खेत में गोवंश का सिर एवं खून पाया गया है।
उक्त सूचना के आधार पर मु0अ0स0 32/26 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त ननऊ का नाम प्रकाश में आया, जिसे आज पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण*
थाना सिरसिया को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति, जो नेपाल से वापस आ रहा है, किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सिरसिया पुलिस और एस.ओ.जी. की टीम द्वारा तत्काल क्षेत्र में सघन चेकिंग/कम्बिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की तलाश हेतु संभावित मार्गों पर घेराबंदी की गई।
इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा तथा अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में संयमित एवं आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त ननऊ पुत्र मेहताब घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
*बरामदगी का विवरण*
1. 01 तमंचा 315 बोर
2. 01 खोखा कारतूस 315 बोर
3. 01 जिंदा कारतूस 315 बोर
*गिरफ्तारी स्थान*
रामपुर बंधा के पास थाना सिरसिया क्षेत्र
*गिरफ्तार अभियुक्त*
ननऊ पुत्र महताब, निवासी सम्भार पुरवा, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0स0- 1838/2017 धारा 323,452 भा0द0वि0,कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती
2. मु0अ0स0 430/2023 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम , कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती
3. मु0अ0स0 560/2023 धारा 3(1) उ० प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम,1986 कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती
* *एसओजी टीम-*
1. निरीक्षक दीपक कुमार दूबे
2. हे0का0 रणविजय सिंह
3. हे0का0 तौसीफ खान
4. हे0का0 अवनीश विक्रम सिंह
5. का0 अभिषेक सिंह
6.का0 विवेक सिंह
*सर्विलांस टीम*
1.उ0नि0 शादाब आलम
2.का0 अभिषेक सिंह
3.का0 चरन सिंह
*गिरफ्तारी टीम*
थाना प्रभारी श्री जीतेंद्र राय थाना सिरसिया
हे0का0 सत्यानंद यादव
हे0का0 देवेंद्र प्रताप
हे0का0 बदरुद्दीन खान












