HomeUncategorizedस्कूल प्रबंधकों के साथ गोष्ठी आयोजित, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश...

स्कूल प्रबंधकों के साथ गोष्ठी आयोजित, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी*

 

 

 

 

पुलिस अधीक्षक जनपद श्रावस्ती *श्री राहुल भाटी के निर्देशन* में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री भरत पासवान, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री सतीश कुमार शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी इकौना श्री आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्कूलों के प्रबंधकों/प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

गोष्ठी के दौरान छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, स्कूल वाहनों के संचालन एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित प्रबंधकों को अवगत कराया गया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

*इस अवसर पर निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए*—

* सभी स्कूल वाहनों के ड्राइवरों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए तथा सत्यापन की रिपोर्ट संबंधित थाने पर उपलब्ध कराई जाए।

* स्कूल वाहनों का नियमित फिटनेस परीक्षण एवं आवश्यक कागजात पूर्ण रूप से अद्यतन रखे जाएं।

* स्कूल परिसर के अंदर ही वाहनों को खड़ा कर बच्चों को सुरक्षित ढंग से उतारने एवं चढ़ाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

* निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को किसी भी स्थिति में वाहनों में न बैठाया जाए।

* बच्चों को सड़क पर उतारने/चढ़ाने की अनुमति न दी जाए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।

* स्कूल प्रबंधन द्वारा वाहनों के संचालन में लगे समस्त कार्मिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जाए।

 

बैठक में उपस्थित सभी प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी बताया गया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

गोष्ठी के अंत में सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments