Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के रुधौली में करंट से भैंस की मौत:नंगे तार से हादसा,...

बस्ती के रुधौली में करंट से भैंस की मौत:नंगे तार से हादसा, ग्रामीणों ने विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में रुधौली के करमा कला गांव में बुधवार को करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए मामले की जांच और पीड़ित पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की है। गांव निवासी बाबूराम लोध उर्फ सोखा बाबा की भैंस खेत के पास पहुंची, जहां वह विद्युत तार के संपर्क में आ गई। करंट लगने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां विद्युत लाइन की स्थिति को लेकर पहले भी विभाग को अवगत कराया गया था। ग्रामीणों ने विद्युत लाइन की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, घटना की जांच कराने और पीड़ित पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments