बहराइच में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री यासर शाह ने नगर के काजीपुरा इलाके में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया और केक काटा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अखिलेश यादव के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करने के लिए दोनों पैरों से दिव्यांग कार्यकर्ता दुर्गादीन भी कार्यालय पहुंचे और जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व मंत्री यासर शाह ने बताया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जिले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ ही कार्यालय पर केक काटकर यह जन्मदिन मनाया गया। शाह ने आगे कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से पूरी तरह त्रस्त है। किसान और नौजवान सभी परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष नदीमुल हक तन्नू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया:पूर्व मंत्री यासर शाह ने काटा केक, दिव्यांग कार्यकर्ता भी शामिल हुए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












