HomeUncategorizedबलरामपुर पुलिस द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत हुई गमशुदा की हत्या की घटना...

बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत हुई गमशुदा की हत्या की घटना का किया गया सफल अनावरण, 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

*घटना का संक्षिप्त विवरण*- पंजीयन गुमशुदगी संख्या 016/2023, दिनांक 15.11.2023, रपट सं0-034, समय 11.10 बजे, आवेदक काजी नेहाल पुत्र काजी बरकतुल्लाह निवासी गुरचिहवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर द्वारा थाना पचपेड़वा पर सूचना दिया गया कि प्रार्थी के भाई गुमशुदा सलामतुल्ला पुत्र काजी बरकतुल्लाह निवासी ग्राम गुरचिहवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर उम्र 30 वर्ष के दिनांक 05.11.2023 समय 02.00 बजे घर से गाँव मे निकलने के सम्बन्ध मे पंजीकृत कराया था, थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की मोबाईल के लोकेशन के आधार पर व संदेही राजन गुप्ता उर्फ समीर पुत्र संतराम निवासी ग्राम महदेइया थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर से पूछताछ के क्रम में गुमशुदा के मोबाईल बरामदगी के आधार पर थाना पचपेड़वा पर मु0अ0स0 101/2026 धारा 364, 302 ,201, 404, 328, 34 आईपीसी बनाम
1. राजन गुप्ता उर्फ समीर पुत्र संतराम निवासी ग्राम महदेइया थाना उतरौला जनपद बलरामपुर
2. इरफान पुत्र मोहम्मद जहीर खा निवासी ग्राम मुजहना रोड महदेईया थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर 3.ओसामा पुत्र अतीकुर्रहमान निवासी कुटकुट पुरवा अज्ञाबुजुर्ग थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर
4.मास्टर पुत्र अज्ञात निवासी कुटकुट पुरवा अज्ञाबुजुर्ग थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर
के विरुद्व पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत हुई गुमशुदा की हत्या की घटना में टीम गठित कर शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री ओम प्रकाश चौहान थाना पचपेडवा के नेतृत्व में-
आज दिनांक- 01.07.2026 को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम, साइबर सेल, एस0ओ0जी0 टीम व सर्विलांस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 101/2026 धारा 364, 302 ,201, 404, 328, 34 आईपीसी से संबन्धित गुमशुदा की मोबाइल लोकेशन व पूछताछ से प्रकाश मे आये क्रमशः अभियुक्तों 1. राजन गुप्ता उर्फ समीर पुत्र संतराम निवासी ग्राम महदेइया थाना को0 उतरौला बलरामपुर 2. इरफान पुत्र मोहम्मद जहीर खा निवासी ग्राम मुजहना रोड महदेईया थाना श्रीदत्तगंज बलरामपुर को कस्बा उतरौला थाना को0 उतरौला बलरामपुर के मैक्स हास्पिटल से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

*गिरफ्तार अभियक्तों का नाम व पताः-*
1- राजन गुप्ता उर्फ समीर पुत्र संतराम निवासी ग्राम महदेइया थाना को0 उतरौला बलरामपुर
2- इरफान पुत्र मोहम्मद जहीर खा निवासी ग्राम मुजहना रोड महदेईया थाना श्रीदत्तगंज बलरामपुर

*पूछताछ का विवरण:-* पूछताछ में अभियुक्त राजन गुप्ता उर्फ समीर द्वारा बताया गया कि गुमशुदा /मृतक सलामतुल्ला की पत्नी सबीहा जो कि उतरौला में मोहल्ला रफीनगर की रहने वाली है, मै उसी के पड़ोस में सलमान के मकान में किराये पर रहता था । मै उसी दौरान उससे प्यार करने लगा था, उसका निकाह गुरचिहवा निवासी सलामतुल्ला के साथ हो जाने के बाद मै उससे मिलने गुरचिहवा तक आता रहता था, मै उसे किसी भी कीमत पर पाना चाह रहा था ।दिनांक 05.11.2023 को अपने साथी ओसामा पुत्र अतीकुर्रहमान निवासी कुटकुट पुरवा अज्ञाबुजुर्ग थाना रेहरा बाजार बलरामपुर एंव इरफान पुत्र मोहम्मद जहीर खा निवासी ग्राम मुजहना रोड महदेईया थाना श्रीदत्तगंज बलरामपुर के साथ रजडेरवा पहुचाँ वहाँ से मैं अपनी कार KIA SELTOS रजिस्ट्रेशन नं0 UP32 MS 3637 से गुरचिहवा पहुँचा, वहां पर मैने सलामतुल्ला को बुलवाया, फिरोज फलवाले के साथ वह मेरे पास आया, जिसे मै अपनी गाड़ी मे लेकर बानगढ़ बन्धे के पास उसे घुमाने के बहाने ले गया वहाँ पर थोड़ी देर उसे लेकर घूमता रहा और वहां पर अपने तीनो साथियों क्रमशः ओसामा पुत्र अतीकुर्रहमान निवासी कुटकुट पुरवा अज्ञाबुजुर्ग थाना रेहरा बाजार बलरामपुर व इरफान पुत्र मोहम्मद जहीर खा निवासी ग्राम मुजहना रोड महदेईया थाना श्रीदत्तगंज बलरामपुर तथा मास्टर पुत्र अज्ञात निवासी कुटकुट पुरवा अज्ञाबुजुर्ग थाना रेहरा बाजार बलरामपुर जो ओसामा के टेण्ट हाउस पर काम करता है , को लिया जो अपनी गाड़ी लेकर के पूर्वनियोजित योजना के मुताबिक आये थे, के द्वारा ग्लूकोज मे अल्प्राजोलम नशीली दवा की 04 टेबलेट पीसकर जिसे हम लोगो ने पहले से ही तैयार कर रखा था को सलामतुल्ला को पिला दिये, थोड़ी देर बाद उसे नशा होने लगा, वह कार की अगली बायी सीट पर बैठा था, उसके नशे में हो जाने की हालत पर हम लोगो ने गाड़ी को रोक कर उसके सीट के पीछे जाकर रस्सी को उसके गले मे फसा कर उसे जान से मार दिये थे, उसके मर जाने के बाद गाड़ी को लेकर समय करीब शाम 5.30 बजे हम लोग रजडेरवा आ गये थे । गाड़ी को आड़ मे लगा कर लाश को एक बोरे मे भर कर दूसरी गाड़ी XUV 500 काला रंग के डिग्गी में डाल दिये थे, फिर हम लोग उस लाश को ले जाकर जनपद अयोध्या में पुल से एकांत पाकर नदी मे फेक दिये। मृतक सलामतुल्ला की मोबाइल रियल मी एन्ड्राइड फोन में लगे सिम को अलग अलग स्थानों पर जाकर वाई-फाई का यूज करके रिचार्ज कर मृतक का सोशल मीडिया एकाउण्ट से मृतक के घर वालों को गुमराह करने के लिए पोस्ट एंव मैसेज डालता रहता था कि उसके घर वाले यह समझें कि सलामतुल्ला जिंदा है और हम लोगों से छुपकर कहीं बाहर रह रहा है।

*बरामदगी का विवरण*:- मृतक का मोबाइल रियल मी मय सिम

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
*थाना पचपेड़वा पुलिस टीम*
प्र0नि0 श्री ओम प्रकाश चौहान
उ0नि0 दिलीप कुमार सिह
उ0नि0 अर्जुन सिंह
हे0का0 शैलेन्द्र यादव
का0 कमलेश गौड
का0 विनय कुमार शर्मा
का0 रवीन्द्र शर्मा
रि0 का0 अमर प्रताप
रि0का0 अमरजीत
*साइबर सेल/एस0ओ0जी0/ सर्विलांस टीम*
उ0नि0 अनिल दीक्षित प्रभारी एस0ओ0जी0
हे0का0 शशांक शेखर यादव
हे0का0 पवन पटेल
का0 अखिलेश खरवार
का0 दिलीप कुमार गुप्ता
का0 अंकित वर्मा
का0 शमशेर
का0 अनिल कुमार
का0 शिवसागर
का0 विशाल द्विवेदी
का0 श्यामजी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments