सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत टिकुईया के राजस्व गांव सनौरा में मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे आग लगने से दो घरों को भारी नुकसान हुआ। इस घटना में एक भैंस की जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार, बनारसी पुत्र आमिका के घर में अज्ञात कारणों से आग लगी। आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और घर में बंधी दो भैंसों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बुरी तरह झुलस गई। घर में रखा पंखा, गेहूं, लकड़ी और अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। घटना के समय बनारसी मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे और उनकी पत्नी मरवटिया बैंक गई थीं। घर पर केवल दो छोटे बच्चे मौजूद थे। आग की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि आग लगने के समय तेज हवा चल रही थी, जिससे आग तेजी से फैल रही थी। ग्रामीणों की तत्परता के कारण समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कई अन्य घरों को चपेट में आने से बचाया जा सका। आग की चपेट में पड़ोसी प्रकाश पुत्र श्रीराम को भी नुकसान हुआ। उनके घर के बाहर खड़ी एक साइकिल और एक मोटरसाइकिल जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्रीय लेखपाल ने भी पहुंचकर क्षति का मुआयना किया। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
टिकुईया में लगी आग, एक भैंस की मौत:दो घर और सामान जले, दूसरी भैंस झुलसी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












