लखनऊ। मंगलवार अवैध अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने विभिन्न जोनो में अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम ने सामान भी जब्त किये हैं। जोन-4 में एचसीएल पुलिस चौकी से एचसीएल गेट नंबर-1 तक तथा चिनहट तिराहे के आसपास विशेष रूप से अभियान चलाया गया। इस दौरान एक पान की गुमटी, एक स्टील काउंटर, दो लोहे के काउंटर तथा चार ठेले जब्त किए गए। जोन-7 में नालियों, नालों और सड़कों की दोनों पट्टियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।
विशेष रूप से लेखराज मेट्रो स्टेशन के आसपास अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया गया। कार्रवाई के दौरान एक ठेलिया और चार कुर्सियां जब्त की गईं, जबकि चार लोहे के काउंटर, तीन ठेले, दो ठेलिया और चार गुमटियां हटाई गईं।












