Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में पुरानी रंजिश पर दो पक्षों में मारपीट:कई लोग घायल, दोनों...

श्रावस्ती में पुरानी रंजिश पर दो पक्षों में मारपीट:कई लोग घायल, दोनों ओर से मुकदमा दर्ज


श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के फत्तूपुर तनाजा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में दोनों ओर से कई लोग घायल हुए हैं, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस को दी गई तहरीर में पतिया पत्नी झगरू ने आरोप लगाया कि सोमवार रात करीब 8 बजे शिवकुमार पुत्र महादेव, उनके भाई राजेंद्र, शिवकुमार की पत्नी पूजा, महादेव की पत्नी शीला और राजेंद्र की पत्नी प्रियंका उनके घर आए। उन्होंने भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए पतिया के पुत्र हरिश्चंद्र और पुत्री नीलम भी इस मारपीट में घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गई है। इसमें पूजा पत्नी शिवकुमार, राजेंद्र पुत्र महादेव और उनकी 14 वर्षीय पुत्री खुशबू के घायल होने की बात कही गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों पूजा, खुशबू और राजेंद्र का चिकित्सीय परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में कराया गया। नवीन मॉडर्न थाना अध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments