श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्रवाई तथा महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु दिए गए आदेश-निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक इकौना परमानन्द तिवारी के नेतृत्व में थाना इकौना पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 146/2026 धारा 64(1), 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त अलादीन उर्फ अल्लादीन पुत्र स्व० इलियास निवासी बैदौरा दाखिला टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण पीड़िता द्वारा थाना इकौना पर सूचना दी गई कि अभियुक्त अलादीन उर्फ अल्लादीन पुत्र स्व० इलियास द्वारा दुष्कर्म की घटना कारित की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना इकौना पर दिनांक 29.07.2026 को मु0अ0सं0 146/2026 धारा 64(1), 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। जिसके क्रम में थाना इकौना पुलिस द्वारा दिनांक 30.07.2026 को अभियुक्त को उसके घर बैदौरा दाखिला टण्डवा महन्थ से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1. अलादीन उर्फ अल्लादीन पुत्र स्व० इलियास निवासी बैदौरा दाखिला टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।
गिरफ्तारी का स्थान
अभियुक्त का घर, बैदौरा दाखिला टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।
गिरफ्तारी टीम
1. प्रभारी निरीक्षक परमानन्द तिवारी थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।
2. उ0नि0 अरुण कुमार सिंह थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।
3. का0 मनोज यादव थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।
4. का0 शुभम सिंह थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।
5. म0का0 नेहा पासवान थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।












