Homeक्राइम (Crime)UP: आगरा में शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, बोलीं-...

UP: आगरा में शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, बोलीं- किसी भी कीमत पर नहीं खुलने देंगे ठेका

UP: आगरा शहर के जयपुर हाउस स्थित आलोक नगर में शराब की दुकान के विरोध में स्थानीय महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा पार्षद रेनू गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शराब की दुकान के बाहर एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि शराब की दुकान के बाहर दिनभर शराबियों का जमघट लगा रहता है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।

उनका कहना है कि शराब पीने के बाद कुछ लोग महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता करते हैं, जिससे स्थानीय परिवारों में भय का माहौल बना हुआ है। महिलाओं ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पूर्व में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी शराब की दुकान को बंद कराने की पहल कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।

Also Read: UP: रायबरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार चल रहे दो गैंगस्टर दबोचे गए

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शराब की दुकान को बंद नहीं किया गया तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी परिस्थिति में क्षेत्र में शराब की दुकान संचालित नहीं होने दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने अथवा बंद कराने की मांग की है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments