महराजगंज जनपद के ग्राम सभा दरहटा टोला लालपुर में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में छोटे लाल पुत्र गनेश का लगभग 20 ट्रॉली भूसा जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग लगने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि आग अचानक भूसे के ढेर में लगी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने भी बाल्टी, पाइप और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने में सहयोग किया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और आसपास के घर सुरक्षित बच गए। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन भूसा जल जाने से पीड़ित छोटे लाल को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
दरहटा टोला लालपुर में भीषण आग:20 ट्रॉली भूसा जलकर राख, बड़ा हादसा टला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












